Knowledge and business facts about Sun City Surat

 नमस्ते दोस्तों कैसे हो आप सभी लोग ऐसा करते हो कि आप सभी लोग बहुत ही अच्छे और स्वस्थ होगे और आज मैं आपको एक और बहुत ही बेहतरीन जानकारी लेकर आपके सामने उपस्थित हो चुका हूं तो इस जानकारी के साथ जरूर बने रहिएगा। आज मैं जिस शहर के बारे में आपको मैं बताने जा रहा हूं वह गुजरात राज्य का बहुत ही फेमस शहर और एक महत्वपूर्ण शहर है जी हां मैं बात कर रहा हूं सूरत के बारे में जो पहले सूर्यपुर के नाम से भी जाना जाता था। सूरत गुजरात की आर्थिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है और सूरत शहर गुजरात का प्रशासनिक मुख्यालय भी हैं।

सूरत के बारे में परिचय

दोस्तों गुजरात का एक महत्वपूर्ण शहर सूरत है और सूरत के बारे में बात करें तो सूरत क्षेत्रफल की लिहाज से भारत का आठवां सबसे बड़ा शहर है और जनसंख्या की बात करें तो सूरत भारत का 9वा सबसे बड़ा शहर हैं। शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार भारत का दूसरा सबसे साफ सुथरा शहर मैं सूरत का नाम आता हैं। 

दोस्तों अपने तापी नदी के बारे में तो सुना ही होगा पर आप में से कई लोगों को पता भी होगा कि यह नदी गुजरात में आई हैं, दोस्तों यह नदी सूरत शहर के मध्य से होकर निकलती हैं। तो आपको नमस्कार करता हूं हमारे ब्लॉग technodev.tech के अंदर और आज हम आपको गुजरात के एक बेहतरीन और खूबसूरत शहर सूरत के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं तो हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहिएगा।

दोस्तों कहा जाता है कि इस सन 1516 के अंदर हिंदू ब्राह्मण जिसका नाम गोपी था जिसने इस शहर को बसाया था! सूरत शहर मुख्य हीरा बाजार और कॉपर के लिए जाना जाता हैं। सूरत शहर के अंदर हीरो की कटिंग और पॉलिशिंग होती हैं। और सबसे अच्छी बात तो यह है कि मैं भी सूरत शहर का ही हूं। एक सर्वे के अनुसार दुनिया के 90% हीरो की पोलिसिग सूरत शहर में ही होती हैं। 

यही एक कारण है कि सूरत शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता हैं। साल 2011 के अनुसार सूरत शहर की जनसंख्या करीब 46 lakh थी और गुजरात के अहमदाबाद शहर के बाद सूरत की जनसंख्या दूसरे नंबर पर आती हैं। सूरत शहर के अंदर 47% महिलाएं और 53% पुरुष मौजूद हैं।सूरत शहर की साक्षरता की बात करें तो 89% हैं जो कि राष्ट्रीय दर 79.5% से भी ज्यादा हैं और 93% पुरुष और 84% महिलाएं साक्षरता के अंदर आते हैं।

सूरत का मार्केट

सूरत शहर के अंदर करीब 7.5 लाख लूम्स और करीब 450 टेक्सटाइल प्रोसेसिंग हाउस मौजूद हैं और इसके अलावा सूरत शहर के अंदर 70,000 एंब्रॉयडरी यूनिट भी मौजूद हैं। हीरो के कारोबारी की बात करें तो सूरत शहर के अंदर छोटी बड़ी तकरीबन 90000 डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग यूनिट हैं।

दुनिया भर में मशहूर और दुनिया भर में पहने जाने वाले हर 100 हीरो में से 80 हीरो की कटिंग और पॉलिशिंग सूरत शहर के अंदर ही हाेती हैं। सूरत शहर के अंदर दुनिया का 90% हीरो का बिजनेस होता हैं। सूरत के उद्योगोंकार भी चाहते हैं कि उनके कर्मचारी भी हाईटेक हो! इसके लिए उन्होंने गुजरात की सरकार को अनुरोध किया है कि वह हीरो की कटिंग, हीरो की पॉलिशिंग, और मार्केटिंग के डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत करें!

सूरत के हीरा कारोबार के अंदर सूरत के आसपास 50 किलोमीटर के नजदीक में बसे हुए गांव के लोगो को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया हैं। इसकी वजह यह भी है कि केंद्र सरकार की नरेगा योजना की वजह से इन्हें हीरे की कटिंग, पॉलिशिंग का काम करने वाले कारीगरों की कमी भी 1 वर्ष तक झेलनी पड़ी थी।

यहां का हीरा दुनियाभर के देशों के अंदर एक्सपोर्ट किया जाता है 4 वर्ष 2010-11 में भारत में एक लाख 28 हजार करोड़ रुपया की पॉलिस्ड हीरे की एक्सपोर्ट किया गया था जबकि वर्ष 2011-12 के अंदर हीरो की एक्सपोर्ट करीब एकलाख ग्यारह हजार करोड़ रुपिया का हुआ था। 

इसका अधिकांश हिस्सा सूरत का ही है और इसी वजह से सूरत शहर को डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता हैं। सूरत शहर भारत के अंदर एक अपनी अलग पहचान बना चुका हैं!

सूरत शहर रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से पूरी तरह से जुड़ा हुआ हैं। सूरत शहर के अंदर आना कोई कठिन कार्य नहीं है क्योंकि इस शहर के अंदर भी यातायात के सभी साधन उपलब्ध है जैसे कि बस, ऑटो, टैक्सी एवं आदि। 

सूरत शहर के आसपास के इलाकों में कृषि होती है जिसके अंदर बाजरा, दलहन, कपास और चावल यहां की मुख्य पैदावार हैं। वस्त्र उद्योग भी सूरत है के अंदर ही आया हुआ हैं। साल 1990 के अंदर सूरत शहर में गन्ना, अंगूर और केले जैसे नकदी फसल की कृषि की शुरुआत सूरत शहर के अंदर की गई थी। सूरत शहर के अंदर औसत वार्षिक वर्षा 1071 मिनी होती हैं।

सूरत शहर के अंदर भारत का 70% टेक्सटाइल बिजनेस होता है और सूरत शहर के अंदर बारडोली शुगर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी शुगर फैक्ट्री हैं। सूरत शहर दुनिया का चौथा सबसे ग्रोइंग शहर में से एक हैं। सूरत शहर भारत का चौथे नंबर का स्मार्ट सिटी है और सूरत शहर के अंदर 102 किलोमीटर के BRTS (Bus Rapid Transit System)rout हैं।

 सूरत शहर को सन सिटी के नाम से भी जाना जाता है और सूरत भारत का ब्रिज सिटी भी है और तो और सूरत शहर को शिवाजी ने दो बार लूटा था। सूरत शहर की 2011 के आंकड़े के अनुसार जनसंख्या की बात करें तो 61.8 लाख थी जबकि साल 2021 ही बात करें तो सूरत शहर की आबादी तकरीबन 7,489,742 जितनी हैं। सूरत शहर की जनसंख्या हर साल तकरीबन 5% बढ़ती है।

सूरत शहर का गोपी तलाव एक टूरिस्ट पॉइंट है जहां पर 300 साल पुराना कुआं है और उसके अंदर महाराष्ट्र का रास्ता हैं। सूरत व्यक्तिगत कैपिटल इनकम में भारत का सबसे अमीर शहर हैं। सूरत शहर के अंदर अडाजन, रिंग रोड, अथवा लाइंस और पिपलोद एक बड़ा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को दर्शाता हैं जहां पर घुमती होटल, लॉर्ड्स प्लाजा मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस हब, सूरत टेक्सटाइल मार्केट, vr मॉल,RKTM टेक्सटाइल मार्केट जैसे 400 से भी ज्यादा बड़े बाजार है जिसके अंदर 1400000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।

 

एमएम सूरत शहर के अंदर थ्री व्हीलर और टेंपो की संख्या पूरे भारत में सबसे ज्यादा हैं। सूरत शहर के अंदर VIP ROAD,पीपलोद रोड, न्यू सिटी लाइट रोड, सूरत शहर के सबसे प्रतिष्ठित रोड हैं जहां की स्काईलाइन सबसे खूबसूरत हैं। सूरत के लोग खाने-पीने के मामले में बहुत ही आगे है और यहां पर खाने की दुकान भी बहुत सारी है जहां पर आपको बहुत ही अच्छी अच्छी और नई-नई प्रकार के भोजन की गुणवत्ता मिल जाती हैं।

दोस्तो आशा करता हूं की आज मैंने जो आपको सूरत शहर के बरे में जो जानकारी दी है और कुछ व्यापार तथ्य बताते हैं वह आपको बहुत ही अच्छे लगे होंगे ऐसे ही दिलचस्प जानकारी आपको मिलाती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!