Facts and information about Ahmedabad city in Hindi

 Facts and information about Ahmedabad city in Hindi

नमस्ते दोस्तों कैसे है आप सभी लोग आशा करता हूं कि आप सभी लोग बहुत ही अच्छे होगे और मैं भी बहुत बढ़िया हु आज मैं आपको बताने जा रहा हूं गुजरात राज्य का एक बेहतरीन शहर अहमदाबाद के बारे में बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी लेकर आ के सामने उपस्थित हो चुका है तो जानने के लिए हमारे साथ अंतर जरूर बने रहिएगा जिससे आप जान सके अहमदाबाद शहर के बारे में थोड़ी जानकारी है और थोड़े तथ्य। इस ब्लॉग के अंदर आपको सही से हर चीज का सजेशन देते हैं।

अहमदाबाद शहर का परिचय!

अहमदाबाद शहर की स्थापना 26 फरवरी 1411 के समय में हुई थी।अहमदाबाद शहर साबरमती नदी के किनारे आया हुआ है और अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर हैं।

भारत में यह नगर सातवें स्थान पर है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं की अहमदाबाद शहर को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है! अहमदाबाद शहर का नाम सुल्तान अहमद शाह के नाम पर से पड़ा था जो शायद आप में से कई लोग जानते होंगे! सन 1411 में गुजरात के तत्कालीन शासक सुल्तान अहमद शाह ने प्राचीन हिंदू शहर अहमदाबाद की स्थापना की थी इसके कारण उस समय से इसको अहमद शाह का शहर भी कहा जाता हैं। 

दोस्तों क्या आपको पता है कि भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? अगर नहीं पता तो आपको बता दूं कि भारत का मैनचेस्टर से अहमदाबाद को कहा जाता हैं।अहमदाबाद शहर मिनी मैनचेस्टर नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्तमान समय के अंदर अहमदाबाद को गुजरात की प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता हैं। 

हाल ही के समय में अहमदाबाद शहर के मंत्री श्री किरित परमार है जो भारतीय जनता पार्टी से बिलॉन्ग करते हैं। अहमदाबाद शहर में उप महापालिकाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार हैं। अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर श्री संजय श्रीवास्तव हैं।

 2011 के आंकड़े के अनुसार अहमदाबाद शहर की वस्ती 5,633,927 थी और साल 2021 की बात करें तो तकरीबन अहमदाबाद शहर की वस्ती 82 लाख के आसपास हैं। 

अहमदाबाद शहर की ऑफिशियल लैंग्वेज गुजराती है इसके अलावा अहमदाबाद शहर के अंदर हिंदी और अंग्रेजी भाषा का भी उपयोग होता हैं। अहमदाबाद शहर की ऑफिशल वेबसाइट यह है:ahmedabadcity.gov.in। इसी शहर के अंदर महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की थी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सभी शुरुआत यहां से की गई थी। अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान इस जगह को फौजी के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

अहमदाबाद इस प्रदेश का सबसे प्रमुख शहर है और ब्रिटिश शासन के दौरान अहमदाबाद को मुंबई प्रेसिडेंसी में शामिल किया गया था लेकिन बावजूद भी गुजरात राज्य का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बना रहा! समय की अवधि ने अहमदाबाद ने खुद को कपड़े उद्योग के रूप में स्थापित किया और मैनचेस्टर का नाम का हकदार बना। अहमदाबाद बुनाई के लिए भी काफी प्रसिद्ध है और इसके साथ यह शहर व्यापार और वाणिज्य के रूप में बहुत ही विकसित हो रहा हैं। 1960 के दौरान जब गुजरात राज्य के निर्माण के साथ अहमदाबाद शहर को राज्य की राजनीति और वाणिज्यिक राजधानी की प्रमुखता मिली।

साल 2000 के बाद अहमदाबाद गगनचुंबी इमारत, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स के निर्माण के माध्यम से पूरी तरह बदल दिया गया हैं। अहमदाबाद के लोग बहुत ही जीवंत है और अपने जीवन का हर पल का मजा लेते है और वह लोग जीवन को बहुत ही हंसी खुशी से जीना पसंद करते हैं। और जब भी कोई उत्सव होता है तो अहमदाबाद के लोग बहुत ही उत्साही हो जाते हैं। अहमदाबाद के लोग भोजन में बहुत ही शौक रखते हैं खाने पीने के मामले में सूरत और अहमदाबाद का कोई जवाब नहीं! अनौपचारिक समूह में अहमदाबाद लोग आमतौर पर गुजराती भाषा का ही प्रयोग करते हैं। धार्मिक उत्सव, मौसम के परिवर्तन, यह फसल का समय सभी अवसरों के लिए यह एक महत्व का शहर हैं।

अहमदाबाद शहर के अंदर स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक लोगो भी अवसर मनाने में सक्षम रहते हैं। काकरिया तलाव, सिदी सैयद की जाली, जामा मस्जिद शहर में स्थित ऐतिहासिक स्मारक गांधी आश्रम, वैष्णो देवी मंदिर इस्कॉन मंदिर पर्यटकों की आकर्षण के लिए भी बहुत ही प्रसिद्ध हैं। 

और अब तो अहमदाबाद शहर के अंदर पूरे विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी आया हुआ है जिसका नाम आप सभी लोग जानते है और अगर नहीं जानते तो बता दूं कि जिसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हैं। अहमदाबाद के सारंगपुर इलाके के अंदर स्वामीनारायण का मंदिर बहुत ही फेमस माना जाता हैं।

 नल सरोवर झील भी एक प्रसिद्ध पक्षी सरोवर है जहां सर्दियों के मौसम के दौरान मध्य एशिया के प्रवासी पक्षी का दौरा पड़ता है जो अहमदाबाद जिले में स्थित हैं। अगर आप गुजरात राज्य में आते हैं तो भूलकर भी अहमदाबाद जिले में जाना बिल्कुल ना बोलिए गा क्योंकि यह एक बेहतरीन स्थल है जहां पर आप घूमने फिरने के साथ-साथ सब कुछ सीख भी सकते हैं।

अहमद शाह का शहर अहमदाबाद जिले में बहुत सारी ऐतिहासिक स्मारक मौजूद है। अहमदाबाद स्मारकों की वास्तु शिल्प डिजाइन हिंदू और मुस्लिम का मिश्रण दर्शाता हैं। 

जब अहमदाबाद में स्मारकों की बात आती है तो भद्रा किला का नाम जरूर से लिया जाता है जो वास्तव में एक विशेष उल्लेख के योग्य हैं। अहमदाबाद शहर के अंदर बदरा किला एक शाही किला है जो अहमदाबाद की दर्शनीय स्थलों की यात्रा में अच्छे मुकाम पर हैं। 

अहमदाबाद शहर में किशोर दरवाजा एक वास्तु कला का एक निर्माण है जिसकी खूबसूरती निश्चित रूप से हैं। अहमदाबाद शहर के अंदर तीन दरवाजा एक पुराना और पुराना प्रवेश द्वार भी है और यह दरवाजा सुल्तान अहमद शाह ने वर्ष 141AD मैं स्थापित किया गया था जब अहमदाबाद शहर की स्थापना की गई थी। 

अहमदाबाद शहर से 80 किलोमीटर दूर लोथल शहर सिंधु घाटी सभ्यता के सुप्रसिद्ध शहरों में से एक माना जाता हैं। गुजरात में लोथल पुरातत्व कि स्थानों में से एक है। 

पुष्पावती नदी के किनारे अहमदाबाद से 102 किलोमीटर दूर मोटेरा सूर्य मंदिर ईसवी सन 1026 मैं बनाया गया था और यह 11 वीं सदी के बेहतरीन वास्तु कला में से एक हैं। अहमदाबाद से 70 किलोमीटर दूर पक्षी अभ्यारण सरोवर मूल रूप से एक प्राकृतिक जीव है और यह खूबसूरत पक्षियों के लिए जाना जाता स्थल हैं।

अहमदाबाद शहर से 93 किलोमीटर दूर कच्छ वन्य जीव अभ्यारण पूरे देश के सबसे बड़े अभियान में से एक है 4950 वर्ग फुट के क्षेत्रफल को कवर करता है और यहां जंगली घोड़ों की एक प्रजाति रहती हैं। भेड़िया, लोमडियो, नीले बुल, जंगली बिल्ली और खरगोश का एक प्राकृतिक आवास भी हैं।

दोस्तों आशा करता हूं कि अहमदाबाद शहर की यह एक बेहतरीन जानकारी और कुछ तथ्य आपको बहुत ही पसंद आए होगे अगर आप गुजरात राज्य में आते हैं तो अहमदाबाद की मुलाकात अपने जीवन में एक बार जरूर से लें यहां पर आपको घूमने फिरने से जुड़ी बहुत सी जगह देखने मिल जाती है और अगर आप अहमदाबाद आते हैं तो आप एक बार काकरिया तलाव की मुलाकात जरूर से ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!